22 नवंबर का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

0 Comments

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 22 नवम्बर का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

1920 – हकीम अजमल ख़ान जामिया के पहले चांसलर बने थे।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।
1950 – अमेरिका के रिचमंड हिल्स में हुई रेल दुर्घटना में 79 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
1967 – संयुक्त राष्ट्र ने 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया था।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली थी।
1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने थे।
1989 – आज के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये थे।
1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुन्दरी बनी।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये थे।
2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया था।
2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
2008 – हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया था।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *