17 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 17 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
- 1453 – कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
- 1489 – निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
- 1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
- 1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
- 1727 – साइमन वैन स्लिंगलैंड को डच पेंशन सलाहकार नियुक्त किया गया।
- 1740 – प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी को चौदहव पोप चुना गया।
- 1762 – पीटर II की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी।
- 1775 – पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।
- 1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
- 1861 – अमेरिकी कांग्रेस ने पेपर पर अंकित पैसे को अधिकृत किया।
- 1862 – अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।
- 1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
- 1898 – स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
- 1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
- 1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- 1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
- 1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
- 1947 – भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बई के पास तूफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
- 1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
- 1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- 1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
- 1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
- 1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
- 1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
- 1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
- 1981 – इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
- 1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
- 1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
- 1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
- 2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
- 2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
- 2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
- 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- 2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
- 2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
- 2019 – पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था। इस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया।
- 2019 – वित्त मंत्रालय ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) की दर में 8% से 7.9% तक 10 आधार अंकों की कटौती कर दी।
- 2019 – अमेरिका ने वर्ष 2017 में रोहिंगिया मुसलमानों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई को लेकर म्यांमार के सेना प्रमुख समेत चार अधिकारियों व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगा दिया।
- 2020 – भारत की सबसे धनी महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा ने HCL Technologies की चेयरपर्सन का पदभार संभाला। इसके साथ ही वह एक लिस्टेड भारतीय आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (United Nation) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।
- 2020 – अमेरिका और भारत ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाने के लिए एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
- 2020 – पश्चिमी फ्रांसीसी शहर नांतेस के एक गिरजाघर में आग लग गई। आग लगने से 15वीं शताब्दी में बने इस चर्च के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam
Subscribe
Login
0 Comments