18 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 18 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️0871 – ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ।
▪️1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
▪️1630 – स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।
▪️1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
▪️1743 – साप्ताहिक अख़बार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
▪️1781 – ब्रिटेन के विख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। वे टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की।
▪️1857 – बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
▪️1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
▪️1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
▪️1931 – पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।
▪️1943 – ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
▪️1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
▪️1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
▪️1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
▪️1951 – जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
▪️1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
▪️1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
▪️1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
▪️1973 – अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
▪️1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
▪️1978 – मिस्र और इज़रायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
▪️1980 – भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
▪️1980 – टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास (अब चेन्नई) से किया गया।
▪️1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
▪️1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फुटबॉल चैंपियनशिप जीती।
▪️1999 – फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इज़रायल ने आज़ाद किया।
▪️2000 – रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
▪️2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे और 40 घायल हुए।
▪️2002 – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए।
▪️2002 – सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डॉलर की सहायता मंजूर की।
▪️2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
▪️2004 – अमेरिका ने 50 करोड़ डॉलर का पाक का कर्जा माफ किया।
▪️2005 – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
▪️2007 – भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
▪️2008 – भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
▪️2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में रक्षा मंत्री सहित सरकार के तीन उच्च अधिकारियों की मौत हुई।
▪️2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
▪️2019 – हिमा दास ने 15 दिन के भीतर चौथा स्वर्ण पदक जीता।
▪️2019 – पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य बना।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)