05 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 05 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।
1750 – वेनिस में कार्लो गोल्डोनि का “आईल टेट्रो कॉमिको” का प्रीमियर किया गया।
1789 – फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।
1793 – फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1880 – अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।
1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।
1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1962 – जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
1989 -तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1995 – आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
1997 – राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
1997 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।
1999 – भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2000 – यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।
2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
2004 – पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
2005 – खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।
2019 – उत्‍तर कोरिया और अमेरिका के अधिकारी स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम में नई परमाणु वार्ता के लिए एकत्र हुए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस के उपयोग पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2020 – भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट) का ओडिशा के समुद्री तट व्हीलर आइलैंड पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – कुवैत में आगामी आम चुनाव की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री सबाह-अल-खालिद अल सबाह की सरकार ने त्‍याग-पत्र दे दिया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)