04 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 04 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1227 – खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
▪️1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
▪️1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
▪️1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
▪️1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
▪️1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफ़ान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
▪️1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
▪️1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
▪️1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
▪️1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
▪️1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
▪️2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
▪️2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
▪️2005 – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
▪️2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
▪️2008 – अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रही।
▪️2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
▪️2012 – चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
▪️2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
▪️2019 – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन – 2019 का उद्घाटन किया।
▪️2019 – हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध।
▪️2020 – भारत के थलसेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्यांमार यात्रा पर रवाना हुए।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)