06 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 06 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।
1919 – तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957 – सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।
1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।
1983 – पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1994 – यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
1999 – संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
2000 – इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू ।
2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
2002 – नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2004 – इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
2007 – कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
2007 – बाबा साहेब भोसले – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री।
2008 – वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
2019 – तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई।
2020 – नीति आयोग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा इन्वेस्ट इंडिया ने सोलर पीवी विनिर्माण के बारे में संगोष्ठी आयोजित की।
2020 – क्‍वाड देशों- भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने टोक्यो में बैठक की।
2020 – रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)