

राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जानें योग्यता ? || Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 || महात्मा गांधी स्कूलों में दस हजार शिक्षकों की भर्ती || Mahatma Gandhi English Medium Teacher Bharti || Mahatma Gandhi English Medium Teacher Eligibility || Rajasthan English Medium Teacher Age Limit || Mahatma Gandhi School Interview 2022 || Rajasthan Mahatma Gandhi School Teacher Vacancy 2022 || Rajasthan Mahatma Gandhi School Teacher Selection Process
Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022: राजस्थान में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सरकार जल्द 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। वर्तमान में इन स्कूलों में 2480 बालिकाएँ एवं 2806 बालक नामांकित है। आपको बता दे कि शिक्षकों की यह भर्ती संविदा पर होगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में संविदा के 10 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत शिक्षकों को 16,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लेवल 1 और लेवल 2 के लिए शिक्षकों की भर्ती संविदा पर की जा रही है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है।
• पदों की संख्या –
7140 पद सहायक अध्यापक (लेवल 1) के है
1430 पद गणित विषय के सहायक अध्यापक (लेवल 2)
1430 पद अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक (लेवल 2)
• इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता –
सहायक अध्यापक लेवल 2 – अंग्रेजी, गणित के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 50% अंको के साथ वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी में स्नातक होना जरूरी। (प्रशेक्षिक योग्यता में बैचलर ऑफ एजुकेशन साथ न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल 2 की पात्रता जिसकी अवधि समाप्त नहीं हुई हो।)
सहायक अध्यापक लेवल 1 – सहायक अध्यापक लेवल प्रथम की शैक्षिक योग्यता में 50 प्रतिशत अंको के साथ उमावि या समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उतीर्ण हो। (प्रशेक्षिक योग्यता में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन साथ न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल 1 की पात्रता जिसकी अवधि समाप्त नहीं हुई हो।)
• Rajasthan Mahatma Gandhi School Teacher Selection Process –
राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जो संविदा पर शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है उसका सिलेक्शन प्रोसेस किस प्रकार रहेगा उससे सम्बन्धित निम्न जानकारी नीचे दी गई है।
a. इसमें समस्त पदों की जिले वाइज गणना की जाकर विभाग अध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र लिए जाएंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
b. आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी के स्तर पर होगी।
c. योग्य एवं पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर जिला स्तर पर होगी।
d. समान प्राप्तांक के एक से अधिक अभ्यर्थियों के होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थी को वरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा कम आयु के अभ्यर्थी को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाएगा।
e. आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा।
f. Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
g. आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर होगी।
h. संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किये जाएंगे।
i. पदस्थापन हेतु स्कूलों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार होगी।
j. काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों/ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम 1 वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना/ परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है, तो प्रति 1 वर्ष पश्चात् कार्य समीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकता हैं।
Rajasthan English Medium Teacher bharti 2022 में संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
h. आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्ते “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना, नियम-2022” के प्रावधान अनुसार रहेगी।
Official Notification
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam
10th & 12th Notes Syllabus UGC-NET Notes
UP PET Notes आज का इतिहास Great Man बायोग्राफी
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)