02 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 02 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
▪️1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
▪️1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
▪️1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।
▪️1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
▪️1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
▪️1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
▪️1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
▪️1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।
▪️1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
▪️1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
▪️1988 – कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
▪️1994 – ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
▪️2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
▪️2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
▪️2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
▪️2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
▪️2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
▪️2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
▪️2012 – नाइजीरिया बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
▪️2019 – फलस्‍तीन ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्‍मान में स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।
▪️2019 – अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्‍पादित कराने वाले पांच संदिग्‍ध देशों से आयात रोक लगाई।
▪️2019 – गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
▪️2020 – वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)