03 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 03 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाए जाने की घोषणा की।
1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 – नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।
2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।
2019 – भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए।
2019 – ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।
2020 – भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्रमोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी (9.02 किलोमीटर लम्बी राजमार्गटनल) अटल टनल का लोकार्पण किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)