23 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 23 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1803 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
▪️1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।
▪️1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफ़ान में गायब हुआ जिसमें 826 लोग मारे गए।
▪️1879 – ऑस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।
▪️1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया।
▪️1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।
▪️1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने।
▪️1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।
▪️1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते ‘बगदाद करार’ पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
▪️1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।
▪️1970 – अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
▪️1974 – भारत: केंद्र सरकार के तकनीकी अंग के रूप में जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया।
▪️1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए।
▪️1976 – इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नामक यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
▪️1976 – दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।
▪️1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
▪️1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
▪️1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।
▪️1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
▪️1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
▪️1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।
▪️1995 – इज़राइल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।
▪️2000 – सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
▪️2001 – ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी।
▪️2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
▪️2002 – मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला संस्करण जारी हुआ।
▪️2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।
▪️2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ।
▪️2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
▪️2006 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
▪️2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
▪️2018 – सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार सांकेतिक भाषा दिवस मनाया।
▪️2019 – श्री नितिन गड़करी और श्री आर. के. सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
▪️2020 – भारत: एनएचआईडीसीएल ने विश्व की सबसे लंबी हाई-एल्टीट्यूड शिंकुन ला सुरंग पर शीघ्रता से डीपीआर कार्य प्रारंभ किया।
▪️2020 – देश की संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की।
▪️2020 – पहली बार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के ज्योति जोत (पुण्यतिथि की प्रार्थना) को पाकिस्तान में उनके अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब में आयोजित किया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)