24 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 24 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
▪️1688 – फ्रांस ने जर्मनी के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
▪️1742 – बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
▪️1748 – शाहरुख ग्रेटर खोरासन के शासक बन गए।
▪️1788 – ‘थियेटर वार’ तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
▪️1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
▪️1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
▪️1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।
▪️1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।
▪️1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र ‘नार्दर्न डेली टाइम्स’ का प्रकाशन हुआ।
▪️1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनी।
▪️1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए।
▪️1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
▪️1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
▪️1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।
▪️1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
▪️1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
▪️1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
▪️1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
▪️1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
▪️1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
▪️1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
▪️1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला (बिल क्लिंटन) पहला देश।
▪️2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
▪️2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
▪️2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
▪️2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
▪️2008 – कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
▪️2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
▪️2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
▪️2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।
▪️2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
▪️2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
▪️2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए।
▪️2019 – नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ।
▪️2019 – भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ।
▪️2019 – पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में भूकम्‍प से 19 लोगों की मौत और तीन सौ से अधिक लोग घायल।
▪️2020 – केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क (Medical Devices Park) का शिलान्यास किया गया।
▪️2020 – मलयालम साहित्य के मशहूर कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
▪️2020 – भारत और इज़राइल के बीच एक वेबिनार का आयोजन किया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)