15 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 15 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
▪️1894 – प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
▪️1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
▪️1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
▪️1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
▪️1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
▪️1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
▪️2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
▪️2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
▪️2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
▪️2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
▪️2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
▪️2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
▪️2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
▪️2009 – पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
▪️2019 – प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में दूरदर्शन के 60वें स्‍थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।
▪️2020 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम: आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।
▪️2020 – संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)