16 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 16 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1630 – मैसाच्युसेट्स के गांव शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है।
▪️1702 – जॉन चर्चिल को म्यूस नदी पर वेनलो आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया।
▪️1725 – हनोवर की संधि; ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और प्रशिया के बीच हस्ताक्षर की गई।
▪️1729 – विलियम के एच फ्रिसो को ग्रोनिंगन शहर का वायसराय बनाया गया।
▪️1747 – फ्रेंच सैनिकों ने ज़ूम और बर्गन पर कब्जा कर किया।
▪️1782 – संयुक्त राज्य अमेरिका की महान मुहर पहली बार इस्तेमाल की गयी।
▪️1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
▪️1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
▪️1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
▪️1848 – फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया।
▪️1861 – ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की।
▪️1906 – नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
▪️1908 – विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की।
▪️1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
▪️1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
▪️1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का मिला कर मलेशिया किया गया।
▪️1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
▪️1975 – पापुआ न्यू गिनी ने ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1978 – ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हुई।
▪️1978 – जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
▪️1986 – दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फँस जाने से 177 लोग मारे गए।
▪️2003 – भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
▪️2007 – पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
▪️2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
▪️2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
▪️2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
▪️2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
▪️2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
▪️2019 – भारत और स्‍लोवेनिया के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्‍कृति में सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर।
▪️2019 – अमरीका के न्‍यूजर्सी राज्‍य के गवर्नर फिलिप डी मर्फी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।
▪️2019 – सऊदी अरब और रूस को पछाड़कर अमेरिका दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक देश बना।
▪️2020 – जापान में मुख्य सत्ताधारी दल-लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के योशीहिदे सुगा को देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
▪️2020 – कोरोना महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा का ऐतिहासिक 75वां सत्र शुरू हुआ।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)