17 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 17 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित ​करने का आदेश दिया।
▪️1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
▪️1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
▪️1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।
▪️1644 – फ्रांसीसी सेना ने जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
▪️1761 – कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
▪️1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
▪️1787 – फिलाडेल्फिया कन्वेंशन में अमेरिकी संविधान को अपनाया गया।
▪️1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
▪️1923 – बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
▪️1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
▪️1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
▪️1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
▪️1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
▪️1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
▪️1949 – दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
▪️1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
▪️1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
▪️1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
▪️1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
▪️1982 – भारत और सिलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
▪️1983 – अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती।
▪️1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
▪️1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
▪️2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
▪️2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
▪️2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
▪️2004 – तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा घोषित किया गया।
▪️2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
▪️2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
▪️2006 – भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
▪️2006 – गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
▪️2006 – भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
▪️2006 – कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
▪️2006 – विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
▪️2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
▪️2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
▪️2009 – दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
▪️2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
▪️2013 – भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का ख़िताब जीता।
▪️2017 – कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी पी. वी. सिंधु।
▪️2019 – तालिबान का राष्ट्रपति गनी की रैली पर हमला, 26 की मौत।
▪️2019 – अमेरिकन महिला सारा थॉमस बिना रुके तैरकर इंग्लिश चैनल चार बार पार करने वाली पहली महिला बनी।
▪️2019 – हैदराबाद: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक किया।
▪️2020 – कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला नाकाम, भारतीय सेना ने बरामद किया 52 किलो विस्फोटक।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)