10 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 10 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
▪️1785 – जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
▪️1794 – टेनेसी विश्वविद्यालय नॉक्सविले में स्थापित किया गया।
▪️1823 – साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
▪️1845 – किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।
▪️1846 – एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
▪️1847 – हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
▪️1858 – जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।
▪️1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
▪️1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
▪️1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1926 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ (लीग ऑफ नेशंस) में शामिल हुआ।
▪️1939 – कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
▪️1940 – बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।
▪️1943 – जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
▪️1951 – ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।
▪️1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
▪️1961 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1966 – संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
▪️1974 – अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1976 – इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
▪️1996 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
▪️1998 – येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया।
▪️1998 – दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
▪️2002 – यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
▪️2003 – विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
▪️2007 – नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
▪️2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
▪️2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।
▪️2009 – जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
▪️2011 – भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
▪️2016 – रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
▪️2019 – भारत और नेपाल ने मोतीहारी-अमलेखगंज पैट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
▪️2019 – भारत और आइसलैंड ने सतत मत्‍स्‍य विकास और 2019 से 2022 के दौरान सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
▪️2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारम्भ किया।
▪️2020 – भारत और जापान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
▪️2020 – अत्‍याधुनिक युद्धक विमान राफेल विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)