11 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 11 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1714 – ड्यूक ऑफ बर्विक के तहत फ्रेंच और स्पेनी सैनिको ने बार्सिलोना पर कब्जा किया।
▪️1741 – रानी मारिया थेरेसा हंगेरियाई संसद को संबोधित किया।
▪️1773 – बेंजामिन फ्रैंकलिन ने “कभी भी एक अच्छा युद्ध या बुरी शांति नहीं थी” नामक पुस्तक लिखी।
▪️1792 – होप हीरे सहित अन्य शाही गहनों की फ्रांसीसी खजाने से चोरी हुई।
▪️1802 – पिदमों का इतालवी क्षेत्र फ्रांसीसी प्रथम गणराज्य का हिस्सा बना।
▪️1811 – आविष्कारक जॉन स्टीवंस की नाव, जुलियाना, न्यू यॉर्क सिटी और हॉबोकन, न्यू जर्सी के बीच पहली स्टीम-संचालित नौका सेवा के रूप में परिचालन शुरू की।
▪️1817 – श्रीलंका में 1817-18 के महान विद्रोह की शुरुआत हुई।
▪️1853 – मरचेंट्स एक्सचेंज से प्वॉइंट लोबोस के बीच पहले विद्युत टेलीग्राफ की शुरूआत हुई।
▪️1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
▪️1903 – अमेरिका के मिल्वौकी माइल में पहली स्टॉक कार इवेंट का आयोजन किया गया।
▪️1906 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
▪️1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
▪️1932 – एथेंस के एक ट्रेन दुर्घटना में 16 की मृत्यु हुई।
▪️1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
▪️1951 – इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
▪️1954 – मिस अमेरिका पेंटाट को पहली बार टीवी पर दिखाया गया।
▪️1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
▪️1962 – मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए।
▪️1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
▪️1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
▪️1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
▪️1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
▪️1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
▪️2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में लगभग 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
▪️2003 – चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
▪️2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
▪️2006 – पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
▪️2006 – भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी. एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित।
▪️2006 – प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
▪️2006 – स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब।
▪️2006 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
▪️2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
▪️2009 – नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया।
▪️2009 – सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
▪️2011 – रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी ‘ल्यूकोडर्मा’ की अचूक हर्बल औषधि।
▪️2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
▪️2019 – किम जोंग की निगरानी में उत्तर कोरिया ने विशाल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया।
▪️2019 – भारत के पहले डिजिटल क्षमता केंद्र की स्थापना के लिए नीति आयोग ने मैकिन्से एंड कंपनी का चयन किया।
▪️2019 – वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की बरसी पर अमेरिका ने आतंकवाद से लड़ने के संकल्प को जाहिर करते हुए 11 आतंकी संगठनों के दो दर्जन आतंकियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
▪️2019 – ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने सड़क किनारे लगे पेड़ों पर विज्ञापन, तार या लाइट्स लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने वाले लोगों और निजी संस्थाओं पर 25,000 रुपए जुर्माना सहित 3 साल जेल की सजा का प्रावधान किया।
▪️2020 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया-21 की वेबसाइट लॉन्‍च की, एशिया के सबसे बड़े एयरोशो के लिए स्‍पेस बुकिंग खुली।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)