6 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 6 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रि​क स्टार्टर शुरु किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2008 – केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
2008 – लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये।
2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
2019 – मालदीव में संसद के लिए मतदान हुआ।
2019 – ब्रेग्जिट को लेकर आम सहमति न होने के बावजूद, ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से ईयू / यूरोपीय यूनियन का नाम हटाया।
2020 – भारत – केंद्र ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए राज्यों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के तहत अतिरिक्त तीन हज़ार करोड़ रुपये जारी किये।
2020 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्‍य वेतन, भत्‍ते और पेंशन अधिनियम 1954 में संशोधन के लिए अध्‍यादेश को मंजूरी दी। इसके तहत सांसदों का वेतन एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कम हो जाएगा (01 अप्रैल से प्रभावी)।

👉 Join Telegram Channel


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)



More Notes...

B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes

Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs

E-Books Economics Notes Education News

English Notes Geography Notes Govt Jobs

Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes

indian Army Notes Maths Notes Model Paper

NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes

Politics Notes Old Papers Psychology Notes

Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography

Rajasthan History Science Notes RBSE Notes

REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam

10th & 12th Notes Syllabus UGC-NET Notes

UP PET Notes आज का इतिहास Great Man बायोग्राफी

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments