28 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 28 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
▪️1717 – पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चो के लिए शिक्षा अनिवार्य किया।
▪️1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
▪️1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️1751 – कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया।
▪️1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
▪️1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
▪️1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।
▪️1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
▪️1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
▪️1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
▪️1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
▪️1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म ‘एलिस इन वंडरलैंड’ जारी हुई।
▪️1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
▪️1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
▪️1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
▪️1977 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचता।
▪️1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कज़ाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
▪️1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
▪️1990 – अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
▪️1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
▪️1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
▪️2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
▪️2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
▪️2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
▪️2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
▪️2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
▪️2019 – रेत पर कलाकृतियां बनाने वाले मशहूर भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया।
▪️2019 – ईरान ने अरक में लगे अपने हैवी वाटर न्यूक्लियर रिएक्टर को फिर से चालू किया।
▪️2020 – चीन ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ हांगकांग की प्रत्यर्पण संधियों को स्थगित करने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा- न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित किया।
▪️2020 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए। इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)