27 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 27 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1756 – ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।
▪️1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
▪️1841 – अंटार्कटिका में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत ईरेबस की खोज की गयी और जेम्स क्लार्क रॉस के नाम से स्थापित किया गया।
▪️1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
▪️1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
▪️1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
▪️1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
▪️1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
▪️1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
▪️1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
▪️1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।
▪️1967 – ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
▪️1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
▪️1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
▪️1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
▪️1996 – पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।
▪️1996 – फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
▪️2008 – पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
▪️2008 – इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
▪️2013 – अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
▪️2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।
▪️2019 – फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, लगभग 27 की मौत।
▪️2019 – चीन में ग्वांगझोऊ बायुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जी नेटवर्क शुरू किया गया।
▪️2019 – अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया ।
▪️2019 – राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।
▪️2020 – आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)