26 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 26 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
▪️1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
▪️1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
▪️1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
▪️1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
▪️1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
▪️1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
▪️1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।
▪️1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
▪️1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
▪️1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
▪️1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
▪️1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
▪️1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
▪️1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
▪️2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
▪️2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
▪️2004 – मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
▪️2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
▪️2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
▪️2008 – रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
▪️2008 – भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
▪️2008 – नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
▪️2009 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
▪️2019 – भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हवाई कार्रवाई की। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा – इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकि‍यों, प्रशिक्षकों और सीनियर कमांडरों का सफाया।
▪️2019 – प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े जौहरी नीरव मोदी की 147 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।
▪️2020 – तिरुचिरापल्ली के जम्बूकेश्वर मंदिर में खुदाई के दौरान कलश में भरे 505 सोने के सिक्के मिले।
▪️2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
▪️2020 – म्यांमार के राष्‍ट्रपति यू विन मिन्‍ट चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)