25 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 25 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
▪️1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
▪️1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
▪️1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
▪️1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
▪️1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
▪️1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।
▪️1962 – आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
▪️1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
▪️1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
▪️1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
▪️1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
▪️1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
▪️2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
▪️2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।
▪️2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
▪️2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
▪️2008 – फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
▪️2009 – पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
▪️2011 – भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा। जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
▪️2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया।
▪️2019 – टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।
▪️2019 – अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।
▪️2020 – भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।
▪️2020 – चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
▪️2020 – न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)