26 मई का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 26 मई का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
- 1703 – पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ।
- 1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
- 1805 – नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।
- 1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।
- 1828 – माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया।
- 1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।
- 1896 – पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया।
- 1908 – लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
- 1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।
- 1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था।
- 1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।
- 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
- 1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
- 1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
- 1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1972 – विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।
- 1980 – दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया।
- 1983 – 7.7 रिएक्टर स्केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।
- 1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
- 1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें ।
- 1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
- 1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
- 1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
- 2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
- 2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
- 2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
- 2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
- 2008 – मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा।
- 2008 – नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।
- 2008 – कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म ‘द क्लास एंतरे लेसमुर्स’ को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ‘पाल्मे डी केयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
- 2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।
- 2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2019 – स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस।
- 2019 – अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है।
- 2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
- 2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 रोगियों पर हाइड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन के क्लीनिकल ट्रॉयल अस्थायी रूप से स्थगित किये।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam
Subscribe
Login
0 Comments