25 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0 Comments

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 25 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1351 – सुल्तान फ़िरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।
▪️1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
▪️1903 – ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
▪️1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
▪️1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।
▪️1921 – अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1940 – लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
▪️1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
▪️1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
▪️1975 – भारत पोलो विश्व विजेता बना।
▪️1977 – सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
▪️1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
▪️1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
▪️1992 – ब्रिटिश अख़बार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
▪️1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
▪️2001 – लंदन में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
▪️2003 – मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
▪️2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
▪️2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
▪️2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
▪️2019 – भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
▪️2019 – भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला, डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।
▪️2020 – हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित, कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला।
▪️2020 – एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *