23 जून का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 23 जून का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1713 – असाडीअ के फ्रांसीसी निवासियों को ब्रिटेन के लिए निष्ठा की घोषणा करने या नोवा स्कोटिया, कनाडा छोड़ने के लिए एक वर्ष दिया गया।
  • 1724 – इस्तंबुल की संधि पर हस्ताक्षर किया गया, ओटोमन साम्राज्य, रूस, और पर्शिया का विभाजन किया गया।
  • 1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
  • 1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
  • 1868 – क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
  • 1888 – फेडरिक डगलस पहले अफ्रीकी अमेरिकी हुए जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया।
  • 1894 – बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना।
  • 1956 – जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
  • 1985 – एयर इंडिया का जम्बो यात्री विमान कनिष्का आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
  • 1991 – अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
  • 1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • 1994 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
  • 1994 – उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
  • 1995 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
  • 1996 – शेख हसीना वाजेद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 2008 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।
  • 2008 – टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
  • 2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • 2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।
  • 2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।
  • 2019 – सऊदी अरब एफएटीएफ सदस्यता पाने वाला पहला अरब देश बन गया।
  • 2020 – सउदी अरब पर ड्रोन व मिशाइल से हमला हुआ।
  • 2020 – रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया।
  • 2020 – पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद।
  • 2020 – चीन ने अपने बाइडू नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (बीडीएस) के लिए अंतिम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)