22 जून का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 22 जून का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1555 – हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।
  • 1740 – पर्शिया के राजा फ्रेडरिक द्वितीय ने अत्याचार समाप्त और प्रेस की स्वतंत्रता की गारंटी ली।
  • 1799 – ब्रिटेन और रूस ने बातापेसे गणराज्य पर आक्रमण करने का फैसला किया।
  • 1814 – एचएमएस लेन्डर ने यूएसएस रैटलस्नेक को सैबल आइलैंड, नोवा स्कोटिया में हराया।
  • 1826 – पनामा के पैन-अमेरिकन कांग्रेस ने अमेरिका के गणराज्यों को एकजुट करने की (असफल) कोशिश की।
  • 1844 – येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई।
  • 1857 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय आधिकारिक तौर पर रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया।
  • 1865 – डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत की।
  • 1870 – अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की।
  • 1906 – स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
  • 1911 – किंक जॉर्ज V को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
  • 1918 – स्पैनिश ‘फ्लू’ ने महामारी का रूप लिया, जिसकी वजह से 6 महीनों में 30 मिलियन से ज्यादा लोग मरे गए।
  • 1939 – सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
  • 1941 – लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ।
  • 1941 – हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
  • 1944 – अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
  • 1946 – इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ। तीन दिन के इस टेस्ट में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
  • 1948 – ब्रिटिश सम्राट ने इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।
  • 1957 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
  • 1981 – अमेरिकी की संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
  • 1984 – लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी।
  • 1990 – फिलीपींस में माउंट डडिकास के पानी के नीचे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।
  • 2002 – ईरान में आये भीषण भूकम्प में लगभग 261 से अधिक लोगों की मौत व बडी संख्या में लोग घायल हुए।
  • 2005 – पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें ।
  • 2006 – अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 – सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
  • 2008 – सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 2008 – उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
  • 2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
  • 2012 – पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।
  • 2015 – अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल।
  • 2016- इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।
  • 2019 – भारतीय नौसेना ने भारतीय जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प का शुभारंभ किया।
  • 2019 – नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा ) का बम्बल नामक रोबोट अपनी शक्ति के तहत उड़ान भरने वाला पहला एस्ट्रोबी रोबोट बन गया ।
  • 2020 – पूर्वोत्तर का राज्य मिजोरम में सुबह भूकंप के जोरदार झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई।
  • 2020 – नेपाल में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरा मधेशी समाज, प्रदर्शन किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)