23 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 23 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
▪️1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
▪️1570 – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
▪️1668 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
▪️1719 – लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
▪️1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
▪️1765 – पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
▪️1793 – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
▪️1799 – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
▪️1849 – प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
▪️1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
▪️1913 – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
▪️1920 – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
▪️1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
▪️1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
▪️1966 – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
▪️1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
▪️1973 – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
▪️1977 – जनता पार्टी का गठन हुआ।
▪️1991 – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
▪️1992 – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
▪️1993 – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
▪️2002 – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
▪️2003 – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
▪️2004 – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
▪️2005 – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
▪️2006 – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
▪️2007 – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
▪️2008 – खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
▪️2008 – अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
▪️2008 – ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
▪️2009 – फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
▪️2019 – केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।
▪️2019 – हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार।
▪️2019 – चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।
▪️2020 – स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।
▪️2020 – असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
▪️2020 – भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी।
▪️2020 – पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)