22 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 22 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
▪️1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
▪️1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
▪️1771 – स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।
▪️1811 – कास विद्रोह की शुरुआत सैन एंटोनियो, स्पेनिश टेक्सास में हुई।
▪️1824 – अशंती ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को कुचलने के लिए, ब्रिटिश गवर्नर सर चार्ल्स मैककैथी की हत्या कर दी थी।
▪️1831 – प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
▪️1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
▪️1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
▪️1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
▪️1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
▪️1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
▪️1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
▪️1972 – इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
▪️1973 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
▪️1973 – जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।
▪️1981 – रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
▪️1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
▪️1996 – कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
▪️1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
▪️2002 – फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा।
▪️2002 – अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
▪️2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
▪️2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
▪️2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
▪️2008 – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
▪️2008 – पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
▪️2009 – फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
▪️2009 – सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
▪️2014 – लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।
▪️2015 – भारत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारम्भ किया गया।
▪️2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
▪️2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार -2019 प्रदान किए।
▪️2019 – जाने-माने गुजराती कवि सितांशु यशशचंद्र सरस्‍वती सम्‍मान 2017 से पुरस्‍कृत।
▪️2019 – हरियाणा सरकार ने ऐसिड सर्वाइवर्स को मासिक पेंशन देने की एक योजना शुरू की।
▪️2019 – अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत।
▪️2020 – वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitiveness Index), 2020 का सातवां संस्करण जारी किया गया।
▪️2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया।
▪️2020 – कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)