18 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 18 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️0293 – ईसा पूर्व रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
▪️1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
▪️1708 – स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
▪️1765 – जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
▪️1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
▪️1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
▪️1846 – जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
▪️1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
▪️1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
▪️1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
▪️1924 – फ्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
▪️1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
▪️1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
▪️1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
▪️1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
▪️1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
▪️1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
▪️1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
▪️1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
▪️1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑपरेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑपरेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
▪️2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
▪️2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच. एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
▪️2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
▪️2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
▪️2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
▪️2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
▪️2019 – डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए।
▪️2019 – उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
▪️2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।
▪️2020 – ओड़िशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।
▪️2020 – पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)