18 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 18 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
▪️1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
▪️1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
▪️1900 – दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
▪️1905 – शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
▪️1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
▪️1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
▪️1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
▪️1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया।
▪️1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
▪️1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
▪️1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
▪️1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
▪️1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
▪️1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
▪️1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
▪️1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
▪️1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
▪️1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
▪️1983 – यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
▪️1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
▪️1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
▪️1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
▪️1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
▪️1998 – सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
▪️1999 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
▪️1999 – सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
▪️2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
▪️2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
▪️2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
▪️2006 – फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
▪️2006 – भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस फिर से आरम्भ।
▪️2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
▪️2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
▪️2008 – आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।
▪️2009 – लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
▪️2014 – यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
▪️2019 – पुलवामा हमला बदला – जैश कमांडर कामरान और गाजी समेत तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत।मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल देहरादून, हवलदार श्योराम झूंझुनू , सिपाही हरिसिंह रेवाड़ी, पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद कुपवाड़ा व सिपाही अजय कुमार हुए शहीद।
▪️2020 – भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये।
▪️2020 – भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की।
▪️2020 – पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया।
▪️2020 – अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी 2019 के राष्‍ट्रपति चुनाव में पांच महीने बाद विजयी घोषित।

👉 Join Telegram Channel


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)



More Notes...

B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes

Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs

E-Books Economics Notes Education News

English Notes Geography Notes Govt Jobs

Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes

indian Army Notes Maths Notes Model Paper

NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes

Politics Notes Old Papers Psychology Notes

Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography

Rajasthan History Science Notes RBSE Notes

REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam

10th & 12th Notes Syllabus UGC-NET Notes

UP PET Notes आज का इतिहास Great Man बायोग्राफी

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments