15 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 15 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1777 – महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा परिसंघ लेख अपनाया गया।
1808 – महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।
1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1859 – ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक शुरू किया गया।
1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।
1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।
1902 – वियतनाम के हनोई शहर में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई।
1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
1920 – लीग ऑफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।
1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 – विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।
1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर ‘इंटेल 4004’ लॉन्च किया।
1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
1988 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 – फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001 – अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 – आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी।
2004 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 – चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
2007 – एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
2008 – योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2019 – इटली के वेनिस शहर में करीब 6 फीट (1.87 मीटर) तक पानी भर जाने के बाद सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी ।
2020 – रीजनल इकोनॉमिक कांप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (आरसेप) के तहत 15 देशों ने दुनिया के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2020 – असम में बागजान गैस कुएं में आग लगने के 172 दिनों बाद उस पर पूरी तरह से ( सफलतापूर्वक ) काबू पा लिया गया।
2020 – अफगानिस्तान के इंटीरियर अफेयर्स मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी ऐलान किया है कि हेलमंद और कांधार में एक महीने पहले शुरू किए गए अभियान में करीब 70 तालिबानी कमांडर मारे गए , 152 पाकिस्तानी लड़ाके ढेर।
2020 – चीन ने हजारों क‍िमी की दूरी से समुद्र के अंदर युद्धपोतों को न‍िशाना बनाने में सफलता हासिल की , अपनी DF-26B और DF-21D म‍िसाइलें दागकर लक्ष्‍यों को तबाह किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)