14 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 14 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।
1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1732 – उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।
1794 – फ्रैंकलिन लिटररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डिंग बैठक कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) में आयोजित की गई।
1834 – विलियम थॉमसन ने 10 वर्ष और 4 महीने के बाद ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश किया।
1881 – चार्ल्स जे गुइटेू पर अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या के लिए मुकदमा चलाया।
1883 – चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की।
1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।
1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।
1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।
1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।
1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।
1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।
1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।
1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।
1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 – मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।
2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।
2019 – फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने आर्सिन वेंगर को दुनिया में फुटबॉल के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट का अध्यक्ष नियुक्त किया।
2020 – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)