13 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 13 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1715 – जेराबेट विद्रोह के दौरान शेरीफमूयर का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध अनिर्णायक रहा ।
1789 – बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने मित्र को एक पत्र में लिखा- “मृत्यु और करों को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है।”
1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी ‘लिबर्टी पार्टी’ का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।
1849 – पीटर बर्नेट कैलिफोर्निया के पहले गवर्नर नियुक्त किये गये।
1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।
1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।
1885 – सर्बियाई सेना ने बुल्गारिया पर कब्जा किया।
1887 – मध्य लंदन में खूनी रविवार संघर्ष हुआ।
1898 – काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
1903 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पनामा की आजादी को स्वीकार किया।
1909 – अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के चेरी में सेंट पॉल कोयला खदान में आग लगने से 259 कर्मियों की मौत हो गयी।
1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।
1950 – तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1956 – अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा की बसों में नस्ली भेद-भाव को असंवैधानिक करार दिया।
1960 – स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।
1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
1971 – अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।
1975 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1985 – पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।
1993 – फारुख लेगहारी पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति बने।
1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।
1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के
लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न व दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 – कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया।
2007 – आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 – झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया ।
2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं।
2019 – ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द से भेंट की।
2019 – बोलिविया में राजनीतिक संकट के बीच विपक्षी MLA जीनिन अनीज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता स्पेसएक्स ने वैश्विक इंटरनेट के लिए 60 स्टारलिंक के उपग्रहों का दूसरा बैच लॉन्च किया।
2020 – भारत द्वारा ओडिशा तट के पास चांदीपुर एकीकृत प्रक्षेपण केन्द्र से सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2020 – बांग्लादेश के 17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को साइबर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।
2020 – यंगून: म्यामांर में आंग सान सू की की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ’ (एनएलडी) पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में दूसरी बार सत्ता में वापस आने के लिए संसद में पर्याप्त (346) सीटें जीती।
? Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam