09 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 09 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।
▪️1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
▪️1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
▪️1830 – लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने।
▪️1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
▪️1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
▪️1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
▪️1902 – एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।
▪️1910 -अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
▪️1916 – कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
▪️1925 – क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
▪️1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
▪️1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
▪️1942 – अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
▪️1945 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
▪️1945 – मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।
▪️1965 - सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
▪️1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
▪️1974 – राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।
▪️1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
▪️2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
▪️2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये।
▪️2002 – अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
▪️2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
▪️2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
▪️2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
▪️2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
▪️2008 – भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
▪️2012 – भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
▪️2019 – 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अंधाधुन बेस्ट हिंदी फिल्म, आयुष्मान और विकी कौशल बेस्ट ऐक्टर।
▪️2019 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ किया।
▪️2019 – मेक्सिको के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया जिसके द्वारा कैक्टस की पत्तियों को प्लास्टिक के समान बायोडिग्रेडेबल पदार्थ के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
▪️2019 – राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिग रेंज में इजरायली मिसाइल ‘स्पाइडर’ का सफल परीक्षण किया गया।
▪️2020 – श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के 74 वर्षीय नेता महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
▪️2020 – कर्नाटक के हुबली में रेलवे संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया।
▪️2020 – अफ़गानिस्तान की संसद लोया जिरगा ने 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam