03 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 03 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।
▪️1783 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
▪️1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।
▪️1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।
▪️1833 – बेंजामिन एच. डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क सन’ का प्रकाशन शुरू किया।
▪️1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई।
▪️1939 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
▪️1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
▪️1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्ड चैपिंयन बने।
▪️1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
▪️1984 – दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफ़ान की वजह से करीब 1300 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
▪️1984 – हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
▪️1997 – श्रीलंका के ख़िलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्राॅ रहा था।
▪️1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
▪️1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
▪️2003 – पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
▪️2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
▪️2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
▪️2006 – भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
▪️2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
▪️2007 – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
▪️2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
▪️2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी (2 सितंबर को लापता हुआ था इनका हैलीकॉप्टर इसलिए 2 सितंबर का भी वर्णन है)।
▪️2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
▪️2019 – अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बनी।
▪️2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका-भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया।
▪️2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए।
▪️2020 – रूसी फेडरेशन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये ब्रिक्स देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) के संस्कृति मंत्रियों की पाँचवीं बैठक आयोजित की गई।
▪️2020 – अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए G20 के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam