

जानें 01 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1708 – टेवाफ्लोस इथियोपिया के सम्राट बनाये गए।
- 1745 – युद्धपोत एलिजाबेथ को बोनी प्रिंस चार्ली की फ्रिगेट डौटल में शामिल किया गया।
- 1747 – लाफेल में लड़ाई: फ्रांस ने ब्रिटिश / डच सेना को हराया।
- 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
- 1852 – सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
- 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
- 1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।
- 1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
- 1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
- 1949 – जब स्वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
- 1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
- 1960 – घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य, जिसे गणराज्य घोषित किया गया था।
- 1963 – यूएस पोस्ट ऑफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया।
- 1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
- 1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
- 1968 – 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
- 1979 – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।
- 1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
- 1991 – बारसा संधि भंग की गयी।
- 1994 – रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1994 – विश्व कप फुटबॉल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
- 1995 – सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
- 1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
- 1997 – देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
- 1997 – ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।
- 2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
- 2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
- 2004 – आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
- 2006 – अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
- 2006 – एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते।
- 2006 – चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि।
- 2006 – ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।
- 2006 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
- 2006 – परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
- 2007 – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।
- 2007 – दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
- 2008 – गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इजराइल पर रॉकेट दागा।
- 2013 – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन1 की खोज की।
- 2013 – क्रोएशिया यूरोपीय संघ के 28 वाँ सदस्य बना।
- 2014 – मार्टिन शुल्ज यूरोपीय संसद के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित किये गए।
- 2017 – भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।
- 2019 – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन के पहले संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का आरम्भ हुआ।
- 2019 – एनएस विश्वनाथन को एक साल के लिए आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के डिप्टी गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त किया गया।
- 2019 – अफस्पा के तहत पूरे नगालैंड को और छह महीनों (दिसंबर अंत तक) के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया।
- 2020 – यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की उड़ानों पर छह महीने के लिए रोक लगाई।
- 2020 – अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के बीच एक नया मुक्त व्यापार समझौता 1 जुलाई, 2020 से लागू हुआ। इसने तीन देशों के बीच 26 वर्ष पुराने व्यापार समझौते ‘उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा)’ की जगह ली।
- 2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मंगलयान यानी मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) ने मंगल ग्रह के नजदीकी और सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की तस्वीर ली।
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam
10th & 12th Notes Syllabus UGC-NET Notes
UP PET Notes आज का इतिहास Great Man बायोग्राफी
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)