विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण 11 फरवरी, 2021 को शुरू किया गया

Categories:
Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण 11 फरवरी, 2021 को शुरू किया गया || फरवरी 2021

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण 11 फरवरी, 2021 को शुरू किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुरू किया गया।

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। यह उन्हें STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) में कैरियर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। यह कार्यक्रम देश के 50 और जिलों में भी लागू किया जायेगा। यह पिछले एक साल की शिक्षाओं में सुधार करेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए देश में और अधिक जिलों में विस्तारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए की गई ही क्योंकि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है।

• विज्ञान ज्योति कार्यक्रम –

यह एक नई पहल है जो लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस कार्यक्रम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिसंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। यह उन मेधावी लड़कियों के लिए शुरू किया गया था जो STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) में पढ़ाई करना चाहती हैं। यह कार्यक्रम वर्तमान में 50 जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सफलतापूर्वक चल रहा है। वर्ष 2021-22 में इसका विस्तार 50 और जेएनवी तक किया जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)