6 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 6 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
▪️1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
▪️1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई।
▪️1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
▪️1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
▪️1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
▪️1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
▪️1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स ऑफ़ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
▪️1967 – जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
▪️1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
▪️1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
▪️1983 – यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई।
▪️1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
▪️1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
▪️1996 – ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया।
▪️1996 – आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
▪️2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति पैदा हुई।
▪️2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
▪️2004 – उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
▪️2007 – दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
▪️2008 – राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
▪️2008 – जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए।
▪️2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
▪️2009 – भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
▪️2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
▪️2018 – कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
▪️2018 – श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया।
▪️2018 – रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया, जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए।
▪️2019 – अमरीका ने पाकिस्‍तानी नागरिकों की वीजा वैधता की अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की।
▪️2019 – कमलनाथ ने कहा : मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27, सामान्य को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
▪️2020 – अफगानिस्‍तान के काबुल में एक रैली में गोलीबारी की घटना में लगभग 27 लोगों की मौत, 29 घायल हुए।
▪️2020 – पाकिस्‍तान में एक तीन मंजिला मकान के ढहने से 18 लोगों की मृत्‍यु जिनमें 11 महिलाएं और 5 बच्‍चे भी शामिल।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)