7 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 7 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1774 – ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।
▪️1835 – भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।
▪️1854 – चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
▪️1906 – फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
▪️1918 – फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1925 – सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगोलिया पर कब्जा किया।
▪️1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।
▪️1959 – अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।
▪️1969 – इजरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को प्रधानमंत्री चुना था।
▪️1985 – एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।
▪️1987 – टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
▪️1995 – डॉलर, 1.5330 इ​च गिल्डर की रिकॉर्ड ऊंचाई ​पर पहुंच गया।
▪️2001 – फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
▪️2002 – इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
▪️2003 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
▪️2006 – ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
▪️2007 – भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
▪️2008 – त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
▪️2008 – अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
▪️2009 – प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।
▪️2009 – नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
▪️2015 – नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए।
▪️2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में समेकित कमान और नियंत्रण केन्‍द्र की शुरूआत की। नागपुर मेट्रो का भी उद्घाटन किया।
▪️2019 – चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना, दो श्रेणियों में मिला सम्मान।
▪️2019 – अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा रिकॉर्ड 891 अरब डॉलर पर पहुंचा व वॉशिंगटन: सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर।
▪️2020 – केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुभारंभ किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)