![Polish_20221114_182021660](https://educationlib.com/wp-content/uploads/2022/11/Polish_20221114_182021660-678x381.jpg)
![Loading Loading](https://educationlib.com/wp-content/plugins/wp-favorite-posts/img/loading.gif)
राजस्थान विद्या सम्बल योजना 93 हजार शिक्षक भर्ती पर लगी रोक
राजस्थान में चल रही विद्या सम्बल योजना के तहत अस्थायी शिक्षक भर्ती पर सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए भर्ती पर रोक लगा दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने सोमवार को विद्या सम्बल योजना भर्ती के आदेश स्थगित कर दिए है। सरकार की तरफ से कोई भी स्पष्ट कारण नही बताया गया है कि रोक क्यों लगाई गई है। लेकिन भर्ती पर रोक का कारण आरक्षण को लेकर हो रहा विवाद दिखाई पड़ता है। इस अस्थायी भर्ती में सरकार की तरफ से आरक्षण का कोई प्रावधान नही रखा गया था। इसलिए विद्या सम्बल योजना की विज्ञप्ति आते ही आरक्षित श्रेणियों के बेरोजगार युवाओं ने इस भर्ती का विरोध किया।
विद्या सम्बल योजना के तहत 93 हजार अस्थायी शिक्षक नियुक्त किये जाने थे इस अस्थायी भर्ती में सरकार ने आरक्षण का कोई प्रावधान नही किया था इस लिए लाखों आरक्षित श्रेणी के युवाओं ने इस भर्ती का जोरदार विरोध किया है जिस कारण राजस्थान सरकार ने विरोध को देखते हुए एक बार इस भर्ती पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इस भर्ती पर राजस्थान सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के कारण प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के सपने टूटते हुए दिखाई दे रहे है।
![](https://educationlib.com/wp-content/uploads/2022/11/विद्या-संबल-योजना-प्रक्रिया-स्थगन-आदेश_1-721x1024.jpg)