ओडिशा सरकार ‘COVID-19 वारियर मेमोरियल’ की स्थापना करेगी || फरवरी 2021

0 Comments

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

ओडिशा सरकार ‘COVID-19 वारियर मेमोरियल’ की स्थापना करेगी || फरवरी 2021

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने हाल ही में भुवनेश्वर में एक COVID-19 वारियर मेमोरियल स्थापित करने की घोषणा की है।

COVID-19 योद्धाओं के बलिदान और सेवाओं को सम्मानित करने के लिए इस स्मारक को स्थापित किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह स्मारक भुवनेश्वर के बीजू पटनायक पार्क में स्थापित किया जाएगा। इस स्मारक का उद्घाटन 15 अगस्त 2021 को किया जायेगा। ओडिशा सरकार के निर्माण विभाग को स्मारक की संरचना और डिजाइन को अंतिम रूप देने का काम सौंपा गया है। इसके बाद, सक्षम प्राधिकारी से अंतिम अनुमोदन लिया जाएगा।

इस स्मारक का निर्माण क्यों किया जा रहा है?

लोगों की स्मृति में इस स्वास्थ्य संकट को याद बनाए रखने के लिए और फ्रंटलाइन श्रमिकों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को सम्मानित करने के लिए इस कोविड-19 योद्धा स्मारक का निर्माण किया जाएगा। यह स्मारक उन अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा किए गए बलिदानों का भी सम्मान करेगा, जिन्होंने महामारी से लड़ते हुए अपनी जान गंवाई थी। ओडिशा में, महामारी के बीच लगभग 60 कोविड-19 योद्धा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो चुकी है।

पृष्ठभूमि –

COVID-19 युद्ध स्मारक का निर्माण ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा 2020 में की गई घोषणा की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020 में घोषणा की थी कि जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों और सहायक सेवा कर्मचारियों की मौत कोरोनावायरस महामारी के कारण हुई है, उन्हें को शहीद का दर्जा दिया जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *