RPSC ने स्कूल व्याख्याता के 2202 पदों पर निकाली भर्ती | RPSC School Lecturer 2202 Post Vacancy 2024

RPSC School Lecturer Notification 2024

RPSC School Lecturer Notification 2024: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को RPSC ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में 2,202 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इनमें प्रशिक्षक (स्कूल शिक्षा) के 43 पद और व्याख्याता के 2159 पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। 5 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

यह व्याख्याता भर्ती 24 विषयों के लिए हो रही है। इस 2202 पदों वाली व्याख्याता भर्ती में हिंदी के लिए अधिकतम 350 पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, विभिन्न विषयों के लिए 409 पद हैं, जिनमें वाणिज्य के लिए 340, अंग्रेजी के लिए 325, राजनीति विज्ञान के लिए 225, भूगोल के लिए 210, गणित के लिए 153 और भौतिकी के लिए 147 पद शामिल हैं। आयोग ने कई खेल श्रेणियों के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। इनमें से अधिकतम 37 पद शारीरिक शिक्षा के लिए हैं। इसके अलावा फुटबॉल, कुश्ती, खो-खो और हॉकी के प्रशिक्षकों के लिए तीन-तीन पद हैं। इस व्याख्याता भर्ती के सभी विषय के पदों की संख्या को विस्तार से दिया गया है।

स्कूल व्याख्याता के विषयवार पद

  • हिंदी – 350 पद
  • अंग्रेजी – 325 पद
  • कॉमर्स – 340 पद
  • राजनीति विज्ञान – 225 पद
  • भूगोल – 210 पद
  • गणित – 153 पद
  • संस्कृत – 64 पद
  • इतिहास – 90 पद
  • इकोनॉमिक्स – 35 पद
  • बायोलॉजी – 67 पद
  • ड्राइंग – 35 पद
  • होम साइंस – 16 पद
  • समाजशास्त्र – 16 पद
  • पंजाबी – 11 पद
  • राजस्थानी – 7 पद
  • उर्दू – 26 पद
  • केमिस्ट्री – 36 पद
  • फिजिक्स – 147 पद

कोच के लिए खेल पद

  • फिजिकल एजुकेशन – 37 पद
  • रेसलिंग – 1 पद
  • खो – खो – 1 पद
  • हॉकी – 1 पद
  • फुटबाल – 3 पद

RPSC School Lecturer 2024 आवेदन कब शुरू होंगे

आपको बता दे कि स्कूल व्याख्याता 2202 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर को शुरू हो जाएगी। यह आवेदन प्रक्रिया 5 नवम्बर से लेकर 4 दिसंबर तक चलेगी। इस स्कूल व्याख्याता भर्ती में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। एग्जाम डेट के बारे में RPSC ने अभी कुछ नहीं बताया है।

RPSC स्कूल व्याख्याता के लिए योग्यता

इस स्कूल व्याख्याता भर्ती के लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिनकी योग्यता बी.एड और सम्बन्धित विषय में मास्टर डिग्री पूरी है।

RPSC स्कूल व्याख्याता आयु सीमा

21 साल से 40 साल उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 21 साल से 40 साल तक होने चाहिए। पे-मैट्रिक्स लेवल ग्रेड पे 4800 रहेगी। सभी पदों के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की योग्यता रखी गई है। सामान्य, बीसी, ओबीसी, क्रीमी लेयर और अन्य राज्य के कैंडिडेट के लिए फीस 600 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए है।

RPSC School Lecturer के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।

Tags: ,
×