भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में 10 महत्वपूर्ण तथ्य

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में 10 महत्वपूर्ण तथ्य

1. डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया।

नोट- मृत्यु -26 दिसंबर 2024

2. डॉ. मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे (22 मई 2004 – 26 मई 2014)
(वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री बने)

3. डॉ. मनमोहन सिंह रिजर्व बैंक के 15वें गवर्नर थे (1982 से 1985)।

4. 10वीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता (1998 से 2004)

5. डॉ. मनमोहन सिंह 22वें केंद्रीय वित्त मंत्री थे (21 जून 1991 – 16 मई 1996 – उस समय पी.वी. नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे)

6. डॉ. मनमोहन सिंह कभी भी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे हैं।

वे राज्यसभा के सदस्य रहे हैं-

  • असम से: 1 अक्टूबर 1991 – 14 जून 2019
  • राजस्थान : 19 अगस्त 2019 – 3 अ्रैल 2024

7. उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया, फिर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी की डिग्री और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट (डी.फिल) की उपाधि प्राप्त की।

8. 1991 के आर्थिक सुधारों के निर्माता – डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारत के वित्त मंत्री रहते हुए उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की शुरुआत की, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकाला।

9. प्रधानमंत्री के रूप में प्रमुख उपलब्धियाँ

  • i. मनरेगा योजना: राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) उनके कार्यकाल के दौरान शुरू की गई थी।
  • ii. परमाणु समझौता: 2008 में अमेरिका के साथ भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • iii. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान ही आधार कार्ड अस्तित्व में आया।
  • iv. शिक्षा का अधिकार।

10. उन्हें 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Home
Notes
Free Course
Store
Account