राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान में होने वाली आगामी 70 परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कलेंडर किया जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) राजस्थान राज्य का एक महत्वपूर्ण विभाग है जो राज्य के कई विभागों के लिए कर्मियों की भर्ती करता है। इस बोर्ड के प्राथमिक कर्तव्यों में प्रवेश स्तर के कर्मचारियों की भर्ती करना और लैब सहायक, लाइब्रेरियन, पटवारी, क्लर्क और ग्राम सेवक जैसे पदों के लिए विभिन्न परीक्षाएँ आयोजित करना शामिल है।

RSMSSB संशोधित परीक्षा कैलेंडर वर्ष 2024-25

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान में होने वाली आगामी 68 परीक्षाओं का कलेंडर अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया है। बोर्ड ने इस कलेंडर में सभी परीक्षाओं की परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा परिणाम तिथि भी जारी कर दी है। यह कलेंडर आप pdf फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है। किसी भी परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते है।

बोर्ड द्वारा वर्ष 2024-25 में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन हेतु परीक्षा कलेंडर पत्र क्रमांक 213 दिनांक 4.06.2024 द्वारा जारी किया गया था। जिसमे आंशिक संशोधन के साथ आगामी परीक्षाओं के आयोजन के कार्यक्रम को सम्मिलित करते हुए नवीनतम (updated) परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार है।

RSMSSB संशोधित परीक्षा कैलेंडर वर्ष 2024-25

Download pdf

Tags: , ,
×