01 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 01 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
▪️1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक ‘दास कैपिटल’ प्रकाशित हुई।
▪️1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
▪️1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
▪️1919 – हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
▪️1926 – भारतीय टुकड़ियों के लिए एक स्थायी नर्सिंग सेवा बनायी गयी और उसे इंडियन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (आईएमएनएस) का नाम दिया गया।
▪️1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
▪️1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।
▪️1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
▪️1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।
▪️1953 – आंध्र प्रदेश एक अलग राज्य बना।
▪️1960 – नाइज़ीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहाँ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
▪️1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।
▪️1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
▪️1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों का 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।
▪️1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
▪️1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
▪️2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
▪️2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
▪️2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
▪️2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
▪️2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
▪️2006 – इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
▪️2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
▪️2008 – आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
▪️2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
▪️2019 – देशी (भारतीय) फाइटर जेट तेजस ने विमानवाहक पोत से टेकऑफ और लैंडिंग का परीक्षण एक ही उड़ान में पास किया।
▪️2020 – अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्ध दिवस पर डॉ. हर्षवर्धन ने स्‍वस्‍थ वृद्धावस्‍था दशक (2020-2030) की शुरुआत की।
▪️2020 – स्वदेशी रूप से निर्मित्त लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का लंबी रेंज पर स्थित एक टारगेट को भेदते हुए सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 22 सितंबर 2020 को किए सफल परीक्षण की निरंतरता में केके रेंजेज (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन से किया गया।
▪️2020 – भारत और म्यांमार के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विदेश कार्यालय स्‍तर के सलाह-मश्विरे के 19वें दौर की शुरुआत हुई।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)