29 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 29 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
▪️1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
▪️1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
▪️1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।
▪️1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
▪️1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी ऑस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
▪️1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
▪️1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल ‘डेथ स्क्वॉयड’ ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
▪️1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
▪️1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
▪️1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
▪️1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफ़ान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
▪️1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
▪️1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
▪️2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
▪️2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
▪️2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
▪️2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
▪️2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
▪️2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा. में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
▪️2019 – भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती।
▪️2019 – पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।
▪️2020 – श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
▪️2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “नमामि गंगे मिशन” के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)