27 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 27 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
▪️1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
▪️1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
▪️1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
▪️1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
▪️1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
▪️1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
▪️1949 – चीन का भीड़ भाड़ वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
▪️1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
▪️1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
▪️1980 – संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।
▪️1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
▪️1988 – कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
▪️1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
▪️1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
▪️1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल (Google) की स्थापना हुई।
▪️1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
▪️2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
▪️2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
▪️2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
▪️2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
▪️2007 – पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
▪️2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
▪️2019 – अमरीका ने क्‍यूबा के पूर्व राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रो और उनके परिवार के सदस्‍यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
▪️2019 – फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
▪️2019 – भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
▪️2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्‍टीनेशन नॉर्थ ईस्‍ट-2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
▪️2020 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)