20 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 20 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1664 – अमेरिका में ‘समामेलन विरोधी कानून’ पारित किया।
▪️1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
▪️1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
▪️1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
▪️1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
▪️1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
▪️1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
▪️1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
▪️1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
▪️1884 – सैन फ्रांसिस्को में ‘इच्ल राइट्स पार्टी’ का गठन किया गया।
▪️1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
▪️1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
▪️1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
▪️1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
▪️1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
▪️1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
▪️1985 – रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।
▪️1986 – सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।
▪️1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
▪️1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
▪️2000 – क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।
▪️2001 – अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
▪️2003 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इज़राइल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
▪️2004 – इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
▪️2006 – ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
▪️2006 – बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।
▪️2006 – 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
▪️2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।
▪️2009 – मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को ऑस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
▪️2019 – भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास ‘चांग थांग’ आयोजित किया।
▪️2020 – कोविड-19 (कोरोना) महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए भारत ने मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)