01 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 01 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
▪️1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफ़ोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
▪️1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
▪️1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम ‘द रेडियो डाइजेस्ट’ शुरू हुआ।
▪️1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
▪️1939 – जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
▪️1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
▪️1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई।
▪️1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
▪️1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
▪️1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
▪️1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
▪️1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
▪️1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
▪️1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ. रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
▪️1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
▪️1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
▪️1998 – विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
▪️1998 – जे. के. रॉलिंग की किताब ‘हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन’ को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
▪️2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
▪️2003 – लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
▪️2004 – पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
▪️2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
▪️2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
▪️2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
▪️2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
▪️2009 – वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
▪️2009 – सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
▪️2009 – लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
▪️2019 – देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू, नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा।
▪️2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।
▪️2019 – लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।
▪️2020 – भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी।
▪️2020 – कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)