24 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 24 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️0079 – ईस्वी माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई।
▪️1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
▪️1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
▪️1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
▪️1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी व बसे, कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
▪️1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. पर हमला किया।
▪️1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
▪️1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
▪️1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
▪️1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
▪️1909 – पनामा नहर के निर्माण के लिए कांक्रीट डालने का काम शुरू हुआ।
▪️1910 – भारत के कोलकाता की तीसरी सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी को आईटीसी लिमिटेड ने ख़रीदा।
▪️1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
▪️1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
▪️1969 – वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
▪️1971 – भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की।
▪️1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
▪️1991 – यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
▪️1992 – चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।
▪️1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।
▪️1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत (बिक्री शुरु की)।
▪️1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
▪️2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
▪️2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
▪️2004 – फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
▪️2006 – अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
▪️2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
▪️2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ चुनी गईं।
▪️2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
▪️2011 – चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया।
▪️2019 – विश्व की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्ड स्किल्स कज़ान 2019 की रूस के कज़ान में एक भव्य समारोह में शुरूआत हुई।
▪️2019 – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ से सम्मानित किया तथा बहरीन के मनामा में ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ के सम्मान से नवाजा गया।
▪️2020 – अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा ने दस्तक दी राष्ट्रपति ट्रंप ने लुइसियाना के लिए आपात मदद को भी मंजूरी दी, तूफान ने क्यूबा में तबाही मचाई व हजारों लोग पलायन को मजबूर हुए, जबकि 11 की मौत हुई।
▪️2020 – असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है। यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
▪️2020 – हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने, माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)