20 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 20 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
▪️1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
▪️1781 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
▪️1794 – नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
▪️1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
▪️1847 – अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
▪️1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
▪️1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
▪️1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
▪️1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
▪️1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
▪️1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
▪️1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गद्दी से हटाया।
▪️1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
▪️1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1964 – अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
▪️1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
▪️1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
▪️1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
▪️1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
▪️1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
▪️1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
▪️1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की, पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की।
▪️1994 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
▪️1995 – पुरूषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिदी एक्‍सप्रेस के आमने सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई।
▪️1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
▪️1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया।
▪️2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
▪️2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
▪️2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
▪️2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
▪️2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद्य उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
▪️2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
▪️2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
▪️2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
▪️2019 – भारत-केन्‍या संयुक्‍त व्‍यापार समिति का नौवां सत्र का आयोजन नई दिल्ली में समाप्त।
▪️2019 – चन्द्रयान-2 ने चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया, यह प्रक्रिया 20 अगस्त, 2019 को नौ बजकर दो मिनट पर पूरी हुई।
▪️2019 – रूस के साथ परमाणु हथियार संधि खत्म होने के बाद अमेरिका ने सतह से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल टॉमहाक का परीक्षण किया।
▪️2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है।
▪️2020 – तेलंगाना में श्रीसेलम परियोजना के पनबिजली संयंत्र की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग में फंसे 9 कर्मचारियों की मौत हो गयी।
▪️2020 – भारत और इज़राइल ने अपने लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने के लिये एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)